फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two sisters returning from the market were robbed at knifepoint.

Delhi NCR News: बाजार से लौट रही दो बहनों के गर्दन पर चाकू रखकर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम स्थित न्यू जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास की वारदात, एमकॉम छात्रा और उसकी बहन को बनाया शिकार
विज्ञापन

-वेलकम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर खंगाले सीसीटीवी फुटेज, आरोपी की तलाश में जुटी टीम, जांच के लिए दो टीमों का गठन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। वेलकम इलाके में खरीदारी कर मेट्रो से घर लौट रही दो बहनों को चाकू दिखाकर लूट लिया गया। बदमाश ने पीड़ित बहनों की गर्दन पर चाकू रखकर उनके मोबाइल फोन लूटे और मौके से फरार हो गया। वेलकम थाना पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान के आधार पर लूटपाट का केस किया है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए दो टीम का गठन किया है।


पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय अदीबा डी-52, न्यू जाफराबाद इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनके परिवार में पिता अब्दुल कय्यूम और अन्य भाई-बहन हैं। अदीबा घर में सबसे बड़ी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में अदीबा ने बताया कि 8 अक्तूबर को वह अपनी छोटी बहन 18 वर्षीय अलीमा और 19 वर्षीय इरम के साथ सीलमपुर बाजार में खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों ने वापसी के लिए मेट्रो पकड़ी और न्यू जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरीं। वहां से पैदल ही घर जाने के लिए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक वहां आया और उसने चाकू निकालकर अदीबा व अलीमा से लूट की। पीडि़ता ने बताया कि वारदात के दौरान तीसरी बहन इरम थोड़ा पीछे चल रही थी, जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गई। पुलिस अब घटनास्थल के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article