फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firing at Panchkula club Bullet grazes young woman shoulder youths clash

पंचकूला क्लब में फायरिंग: डांस के दौरान हाथ टकराने पर भिड़े युवक, युवती के कंधे को छूकर निकली गोली

Mon, 14 Sep 2026 09:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Mon, 14 Sep 2026 09:52 AM IST
सार

फिरोजपुर से कुछ युवक पंचकूला के अलिफलैला क्लब में पार्टी करने आए थे। इसी दौरान एक मामूली विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing at Panchkula club Bullet grazes young woman shoulder youths clash
पंचकूला में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफलैला क्लब में शनिवार देर रात करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दो फायर कर दिए।

विज्ञापन


गोली क्लब के बाथरूम के पास खड़ी एक युवती के कंधे को छूती हुई निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और पंजाब के फिरोजपुर निवासी तीन युवकों लखबीर, गुरप्रीत और करण को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के मौली जागरां की अंजली को गोली लगने के तुरंत बाद पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली युवती के कंधे को छूकर निकली, जिससे गहरा जख्म नहीं हुआ। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने झगड़े के दौरान घायल हुए अन्य युवकों का भी अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंसरों के बाहर निकालने के बाद शांत हुआ था मामला, अंदर जाकर फिर भिड़े
जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी कई युवक शनिवार देर रात अलिफलैला क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान डांस फ्लोर पर डांस करते समय एक गुट के युवक का हाथ दूसरे गुट के युवक से टकरा गया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। क्लब के बाउंसरों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों गुटों को क्लब से बाहर निकाल दिया। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष दोबारा क्लब के अंदर पार्टी करने चले गए। कुछ देर बाद उनके बीच फिर से बहस शुरू हो गई।

बाहर खड़ी गाड़ी से पिस्तौल लाकर किए दो फायर, मुख्य आरोपी लक्की फरार
दोबारा शुरू हुई बहस के दौरान फिरोजपुर से आए लक्की नामक युवक ने आपा खो दिया। वह क्लब के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से पिस्तौल लेकर आया और क्लब के अंदर दो फायर कर दिए। इस दौरान बाथरूम के पास खड़ी अंजली गोली की चपेट में आ गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इसके बाद सुबह तीनों का मेडिकल करवाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।   - संदीप कुमार,सेक्टर-5 थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed