सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman complaint against husband in kalka police station

शादी के कुछ माह बाद ही टूटा भरोसा: दहेज के लिए मारपीट करता था पति, अश्लील फोटो वायरल की भी दी धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला का आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को मनसा देवी मंदिर में विवाह के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।

Woman complaint against husband in kalka police station
woman crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos


पीड़िता का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को मनसा देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उसका विवाह हुआ था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला के अनुसार, शादी से पहले उसे पति ने अपने परिवार और स्थिति को लेकर कई झूठी बातें बताईं। विवाह के बाद उसे पता चला कि पति नशे का आदी है और आए दिन गाली-गलाैच व मारपीट करता है। एक बार उसके सिर पर कांच का गिलास फोड़ दिया था। 

आरोपी ने निजी और अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया।
 
पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद पति उसी के घर में रहने लगा और परिवार पर दहेज व पैसों का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि उसे एक फ्लैट में ले जाकर बंद कमरे में पीटा गया। महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed