{"_id":"69f119e71b2bf56c710fdf0e","slug":"firefighters-sit-on-hunger-strike-protests-against-government-over-demands-intensify-panchkula-news-c-87-1-pan1010-135823-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भूख हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारी, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भूख हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारी, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
21 दिन से जारी आंदोलन ने पकड़ा जोर, शहीद कर्मियों के परिजनों को मुआवजा व स्थायी नौकरी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लंबित मांगों को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। पंचकूला फायर स्टेशन पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 21 दिनों से जारी हड़ताल अब भूख हड़ताल में बदल चुकी है और प्रदेश के 103 फायर स्टेशनों पर कर्मचारी आंदोलनरत हैं।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि मुजेसर स्टील कंपनी अग्निकांड में शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणबीर सिंह के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और स्थायी नौकरी दी जाए। इसके अलावा दमकल कर्मियों को पुलिस विभाग की तर्ज पर जोखिम भत्ता देने, पे-रोल व कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर पदों में समायोजित करने और वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई गई।
कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता विफल रही है, जिससे रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की स्थिति आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। सर्व कर्मचारी संघ के सोनू नागर ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में हरजिंदर सिंह, बलबीर सिंह, मोहित मलिक, अनिल कुमार, शार्दूल सिंह और सत्यवान सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X