{"_id":"6a909883fb9637963003c0a8","slug":"government-should-resolve-employees-issues-pradeep-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140510-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाए सरकार: प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्याएं सुलझाए सरकार: प्रदीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार को अपने हक की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। वीरवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा कर उन्हें पक्का करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
जातिगत प्रमाणपत्रों से जुड़े हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसी भी वर्ग की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मुद्दों पर बिना सहमति के की गई घोषणाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने सरकार से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और भाईचारा मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर नरेश मान, सुनील शाम, अजय सिंगला, महिंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।