{"_id":"6a4eaee380ff54e5dd0a45d9","slug":"the-dcps-escort-team-returned-the-bag-a-female-student-had-left-behind-on-a-bus-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138485-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीसीपी की एस्कॉर्ट टीम ने छात्रा का बस में छूटा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीसीपी की एस्कॉर्ट टीम ने छात्रा का बस में छूटा बैग लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक छात्रा का बस में छूटा कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता की एस्कॉर्ट टीम ने बस का पीछा कर छात्रा का बैग बरामद किया और उसे सकुशल सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार डीसीपी की एस्कॉर्ट टीम सेक्टर-5 क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मोहाली से नारायणगढ़ जा रही एक निजी बस बस स्टैंड पर रुकी। बस में सफर कर रही एक छात्रा कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरी, लेकिन चालक बस लेकर आगे रवाना हो गया। छात्रा का बैग बस में ही रह गया, जिसमें कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
बैग बस में छूट जाने से घबराई छात्रा ने मौके पर मौजूद एस्कॉर्ट गाड़ी के होमगार्ड चालक जरनैल सिंह को घटना की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जरनैल सिंह ने तुरंत बस का नंबर और उसकी लोकेशन का पता लगाया।
विज्ञापन
पता चला कि बस माजरी चौक तक पहुंच चुकी है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और उसे रुकवाकर छात्रा का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग मिलने पर छात्रा ने पुलिस टीम का आभार जताया। संवाद