{"_id":"6aea4db4e4e40225e200d0ea","slug":"ymca-defeated-champion-cricket-academy-by-six-wickets-in-the-under-19-cricket-tournament-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143370-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएमसीए ने चैंपियन क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएमसीए ने चैंपियन क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
पंचकूला। अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईएमसीए क्रिकेट टीम ने चैंपियन क्रिकेट अकादमी (सीसीए) को छह विकेट से हराया। मुकाबले में टॉस जीतकर चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। टीम की ओर से मोहसिन ने 35 और ध्रुव मेहता ने 28 रन का योगदान दिया। वाईएमसीए की ओर से सिद्धार्थ भारद्वाज ने तीन विकेट और हरजोत बावा ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीए की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज नौ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से जसकरण सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए, जबकि अर्जुन धीमान ने 22 रन का योगदान दिया। चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से अक्षय ने दो विकेट हासिल किए।
शानदार बल्लेबाजी के लिए जसकरण सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत वाईएमसीए ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की।