{"_id":"6a928e2279b39285fb0d5a41","slug":"a-speeding-canter-truck-hit-a-young-man-riding-a-motorcycle-from-behind-in-panipat-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; चालक हुआ फरार
Sat, 29 Aug 2026 01:16 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:16 PM IST
सार
गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विक्रम (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के विकास नगर में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और कैंटर उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर गली नंबर-17 निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर पर था। तभी परिचित प्रदीप उर्फ विक्की ने उसे और उसकी पत्नी को बताया कि कैंटर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे विक्रम की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
रविंद्र के अनुसार, टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया और कैंटर उसके ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो बेटा विक्रम सड़क पर मृत पड़ा मिला। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।