फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees swayed to the bhajans of Lord Shri Krishna.

Panipat News: भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the bhajans of Lord Shri Krishna.
सोमनाथ आश्रम निंबरी में कार्यक्रम में भजन सुनते श्रद्धालु। स्रोत आश्रम
पानीपत। विश्व जागृति मिशन मंडल पानीपत की ओर से रविवार को श्री सोमनाथ धाम आश्रम निमरी में नियमित सत्संग एवं छठी उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहरभर से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद उठाया। सत्संग की शुरुआत गायिका कांता छाबड़ा के मधुर भजनों से हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इसके बाद एलइडी स्क्रीन के माध्यम से सुधांशु महाराज का संदेश श्रद्धालुओं को सुनाया गया।
विज्ञापन

सुधांशु महाराज ने कहा कि इन्सान को जीवन की किसी भी विषम परिस्थिति में डरना नहीं चाहिए। भय को कभी अपने ऊपर हावी न होने दें, बल्कि ईश्वर पर अटूट विश्वास रखते हुए साहस व सकारात्मकता के साथ हर चुनौती का सामना करें। मंच संचालन भीम डुडेजा ने किया। मंडल के महामंत्री गिरीश अरोड़ा ने प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा और उनकी टीम के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. आहूजा के कुशल मार्गदर्शन में सभी सेवादार एकजुट होकर सामाजिक व आध्यात्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी आरएन रावल, यशपाल चौधरी, इंदर चुघ, गिरीश अरोड़ा, भीम डुडेजा, गणेश ठाकुर, भोला, रमेश ढींगड़ा, पिंकू, जगदीश खुराना, सालिग्राम, सरोज रावल, कांता छाबड़ा, रानी गुलाब और वीना चुघ मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed