सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler arrested, was smuggling from Haridwar

Panipat News: नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, हरिद्वार से कर रहा था तस्करी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested, was smuggling from Haridwar
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-2 की टीम ने मंगलवार की शाम को मनाना रोड से नशा तस्कर कृष्ण निवासी राजीव कॉलोनी समालखा को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के कब्जे से 15.92 किग्रा गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरिद्वार से गांजा की खेप लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
Trending Videos

सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया बताया कि मंगलवार की शाम को टीम समालखा के मनाना रोड पर गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली कि मनाना रोड पर लोढा बस्ती के पास एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुंरत दबिश देकर आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 15.92 किग्रा गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले हरिद्वार के एक सप्लायर से गांजा खरीदकर लाया था। गांजे की खेप पानीपत के अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सप्लायर के ठिकानों पर दबिश देकर सप्लायर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed