सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inverter and two batteries stolen from salon after breaking locks

Panipat News: ताले तोड़ सैलून से इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Inverter and two batteries stolen from salon after breaking locks
चोरी के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
समालखा। नारायणा रोड पर राजीव कॉलोनी के पास एक सैलून के सोमवार देर रात को ताले तोड़ इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी कर ली गई। सैलून संचालक को मंगलवार देर शाम को चोरी का पता चला। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजीव कॉलोनी सूरज ने पुलिस को बताया कि नारायणा रोड पर सैलून है। वह सोमवार देर रात को सैलून बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण वह दोबारा नहीं आए। उनको मंगलवार देर शाम पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर सैलून के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो दोनों ताले और सेंटर लॉक टूटा हुआ मिला। सैलून से इन्वर्टर और दो बैटरी चोरी मिलीं। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। समालखा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed