फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory job couldn't cover his expenses, so he started stealing motorcycles.

Panipat News: फैक्टरी की नौकरी से नहीं चला गुजारा, मोटरसाइकिल चोरी करने लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Factory job couldn't cover his expenses, so he started stealing motorcycles.
दो महीने में चुराईं पांच बाइक, यूपी ले जाने की तैयारी में था आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में शामली (यूपी) निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल कृष्णा गार्डन, पानीपत में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि फैक्टरी की नौकरी से परिवार का गुजारा नहीं चलने पर उसने चोरी शुरू कर दी। दो महीने में पांच बाइक चुराने के बाद वह इन्हें यूपी ले जाने की तैयारी में था।

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 पार्ट-1 स्थित फैक्टरी में काम करने वाले आजाद ने 31 अगस्त को फैक्टरी गेट के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने दीपक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने इस मामले के अलावा चार अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांचों बाइक बरामद कर लीं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed