फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   tiger shroff firing lawrence bishnoi brother warning salman khan apology

अब लॉरेंस के भाई ने दी सलमान को धमकी: ‘जिद छोड़ माफी मांग, वरना भुगतना होगा', टाइगर पर हमले का कारण भी बताया

Mon, 19 Oct 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, अबोहर
आईएएनएस, अबोहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 05:30 PM IST
सार

लॉरेंश के भाई रमेश ने कहा कि मैं सलमान खान के परिवार से कहना चाहूंगा कि वे अपनी जिद छोड़ दें। यह पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है और समाज के भीतर भारी गुस्सा है। उन्होंने दावा किया कि लॉरेंस अकेले कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रख रहा है, बल्कि वह पूरे समाज के गुस्से को जाहिर कर रहा है। 

विज्ञापन
tiger shroff firing lawrence bishnoi brother warning salman khan apology
लॉरेंश के भाई रमेश ने दी सलमान को नसीहत - फोटो : अमर उजाला/आईएएनएस

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हालिया हमले के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के परिवार की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने सोमवार को कहा कि सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

1998 में शुरू हुई दुश्मनी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान से दुश्मनी साल 1998 में राजस्थान में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान हुए काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2018 में सलमान को दोषी ठहराया था, जिसके खिलाफ अभिनेता ने उच्च अदालतों में अपील की है और वह खुद को बेकसूर बताते आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जो सलमान के साथ काम करेगा, भुगतेगा'
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए रमेश बिश्नोई ने कहा कि जैसा कि आपने ऑडियो में सुना, मैंने भी वही सुना कि हमने उसे रोक दिया है और एक बार फिर चेतावनी देना चाहते हैं कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बात दोहरा रहे हैं, ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैं केवल इस मामले पर उनकी भावनाओं का हवाला दे रहा हूं।

विज्ञापन

'सलमान छोड़ दें जिद'
रमेश ने आगे कहा कि मैं सलमान खान के परिवार से कहना चाहूंगा कि वे अपनी जिद छोड़ दें। यह पूरे समाज से जुड़ा मुद्दा है और समाज के भीतर भारी गुस्सा है। उन्होंने दावा किया कि लॉरेंस अकेले कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं रख रहा है, बल्कि वह पूरे समाज के गुस्से को जाहिर कर रहा है। रमेश के मुताबिक, लॉरेंस ने सलमान खान के सामने एक सीधा समाधान रखा था कि वे आगे आकर माफी मांग लें, लेकिन अभिनेता माफी नहीं मांगना चाहते।

क्या है पूरा मामला?
रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में एक प्लेग्राउंड से फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद लौट रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें अभिनेता बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अभिनेता का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोटा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार को राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले रेहान उर्फ सुक्का, बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और इसे टाइगर श्रॉफ को सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed