फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab big news today Jhota father ready to meet Home Minister Amit Shah

Chd-Punjab Big News: सीएम के ओएसडी पहुंचे सीबीआई दफ्तर, अमित शाह से मुलाकात के लिए झोटा के पिता तैयार

Mon, 19 Oct 2026 04:06 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में एक्शन कमेटी ने शाह के मानसा दौरे का विरोध करने का एलान किया था। वहीं, झोटा के पिता ने अमित शाह से मिलने की बात कही है। पंजाब सीएम के ओएसडी सीबीआई दफ्तर पहुंचे। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news today Jhota father ready to meet Home Minister Amit Shah
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए झोटा के पिता तैयार। पंजाब सीएम के ओएसडी पहुंचे सीबीआई दफ्तर। अमृतसर में युवक पर हमला। दिल्ली से कश्मीर जा रही प्राइवेट बस पर दूसरी बार पथराव। हवाला मनी और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Trending Videos

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए झोटा के पिता तैयार
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में मानसा की एक्शन कमेटी के आह्वान पर आप विधायकों के घरों के बाहर रोष धरना लगाया जा रहा है। वहीं सातवें दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया जिससे मानसा और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। इसी बीच परविंदर के पिता ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान उनसे मिलने पर सहमति जताई है। दरअसल झोटा की हत्या के मामले में बनी एक्शन कमेटी ने शाह के मानसा दौरे का विरोध करने का एलान किया था। झोटा के पिता ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हमें निजी तौर पर मिल सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सीएम के ओएसडी पहुंचे सीबीआई दफ्तर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। घुमन सोमवार को सीबीआई दफ्तर पहुंचे। इस दौरान घुमन की गाड़ी को दफ्तर के गेट पर रोक लिया गया। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि गाड़ी बाहर खड़ी कर पैदल अंदर आना होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

अमृतसर में युवक पर हमला 
अमृतसर के एमजीएम होटल के बाहर रविवार देर रात मामूली विवाद के दौरान बटाला के रहने वाले दो सगे भाइयों ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विक्की कुमार था और वो अमृतसर का ही रहने वाला था। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली से कश्मीर जा रही प्राइवेट बस पर दूसरी बार पथराव
दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट टूरिस्ट बस पर नेशनल हाईवे पर खन्ना से आगे दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव किया गया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। अचानक हुए हमले से यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इसी बस पर एक रात पहले हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी में भी हमला हुआ था। लगातार दो रातों में बस को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

हवाला मनी और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार 
अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हवाला के 1.05 लाख रुपये, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए काम करते थे और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। हैप्पी जट्ट मूल रूप से जंडियाला गुरु का रहने वाला है। आरोपियों के नाम रामपुरा गांव के गुरसेवक सिंह और मलकीत सिंह, बटाला रोड स्थित खुह कुंडियां वाला के साजन तथा नवां कोट गांव के युवराज सिंह है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed