फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three accused arrested in illegal arms network case

अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़: इंस्टाग्राम पर संपर्क कर करते थे सप्लाई, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 19 Oct 2026 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

अवैध हथियारों के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल और हेरोइन बरामद की है। 

विज्ञापन
Three accused arrested in illegal arms network case
बरामद हथियार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल, 1.022 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क होने की आशंका सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर के कैंटोनमेंट इलाके में की गई। बरामद हथियारों में तीन ग्लॉक 9 एमएम और सात .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजबीर सिंह उर्फ राजा, गौतम उर्फ अजय और रवि शेर सिंह के रूप में हुई है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी राजबीर सिंह उर्फ राजा प्लंबर और गौतम उर्फ अजय बाउंसर का काम करता है, जबकि तीसरा आरोपी रवि शेर सिंह मजदूरी करता है। 
विज्ञापन


राजबीर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, गौतम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह है कि ये हथियार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले और फिरौती मांगने वाले लोगों तक पहुंचाए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क के कुछ सदस्य सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि हथियारों और हेरोइन की सप्लाई के स्रोतों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed