{"_id":"6ab2f10b7e9c48de2f0afc74","slug":"five-doctors-including-two-smos-sent-on-deputation-from-samalkha-hospital-panipat-news-c-18-1-knl1004-997695-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा अस्पताल से दो एसएमओ समेत पांच डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा अस्पताल से दो एसएमओ समेत पांच डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। सामान्य अस्पताल समालखा से दो एसएमओ समेत पांच चिकित्सकों को 120 दिन के डेपुटेशन पर अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में भेज दिया गया है। सभी चिकित्सकों को अस्पताल से रिलीव भी कर दिया गया है। पहले से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल से पांच डॉक्टरों के जाने से ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर काम का दबाव बढ़ने की आशंका है।
एसएमओ डॉ. निधि मुंजाल को जिला नागरिक अस्पताल पानीपत, एसएमओ डॉ. पवन को ददलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. प्रिया को सिवाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. विकल्प को कवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉ. अंकित को पट्टीकल्याणा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया गया है।
100 बेड का दर्जा मिलने के बाद सामान्य अस्पताल समालखा में करीब 42 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 22 डॉक्टर ही तैनात हैं। इस तरह अस्पताल में करीब 20 चिकित्सकों की कमी है। इनमें पांच महिला चिकित्सक भी शामिल हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण तैनात चिकित्सकों पर ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम समेत अन्य सेवाओं का अतिरिक्त बोझ है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहले तीन एसएमओ तैनात थे। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद पिछले कई महीनों से रिक्त है। ऐसे में महिला चिकित्सकों को गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों की जांच करनी पड़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ भी पिछले कई महीनों से छुट्टी पर हैं।
सामान्य अस्पताल समालखा के एसएमओ डॉ. संजय आतिल ने बताया कि पांच डॉक्टरों को 120 दिन के डेपुटेशन पर रिलीव किया गया है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पिछले महीने ओपीडी ओपीडी10,493 रही
चिकित्सकों की कमी के बावजूद अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने अस्पताल की ओपीडी 10,493 रही। इनमें वायरल बुखार, जुकाम-खांसी, पेट दर्द, एलर्जी, बीपी और शुगर समेत अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी
अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। कुछ महीने पहले नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई थी। सोमवार को तीन मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित थे और इसके लिए ऑपरेशन थियेटर के नमूने लिए गए थे। अब वीरवार को ऑपरेशन करने की तैयारी है।