फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage dumped outside politicians' homes.

Panipat News: नेताओं के घरों के बाहर डाला कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumped outside politicians' homes.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को और अधिक उग्र रूप ले गई। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए सुबह ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और पार्षद तरुण गांधी के आवास के बाहर एक ट्रॉली कूड़ा डाल दिया। इसके साथ शहरी विधायक प्रमोद विज के आवास के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही कर्मचारियों ने मॉडल टाउन क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया और इसके बाद नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय व धरना स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी सबसे पहले शहरी विधायक प्रमोद विज के आवास पर पहुंचे। यहां सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया के आवास के बाहर कूड़ा डाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कुछ कूड़ा पार्षद तरुण गांधी के घर के बाहर भी फेंक दिया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उधर, जगह-जगह फेंके जा रहे कचरे के कारण आम नागरिकों का जीना मुहाल हो चुका है। मॉडल टाउन निवासी सुनील कुमार ने बताया कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है और उठने वाली सड़न भरी बदबू से संक्रमण फैलने का भारी डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कॉलोनी के राजेश वर्मा ने बताया कि सरकार और यूनियन की इस खींचतान में आम जनता पिस रही है। पिछले कई दिनों से घर के बाहर कचरा नहीं उठा है। प्रियंका शर्मा ने बताया कि मॉडल टाउन में कूड़ा फेंका गया है। इससे लोगों का निकल पाना मुश्किल हो गया है।



सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वैकल्पिक कर्मचारियों के जरिये कचरा उठान किया जा रहा है। यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिये समस्याओं के समाधान के प्रयास जारी हैं। -अरुण, डीएमसी, नगर निगम।


हड़ताल 6 तक बढ़ी
समालखा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को चार दिन बढ़ाकर छह सितंबर तक कर दिया है। बुधवार को समालखा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। जगह-जगह गंदगी से लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed