{"_id":"69b5bd78b4edbca0d40b6371","slug":"gas-shortages-stoves-in-homes-and-shops-are-shut-and-factory-chimneys-are-quiet-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153777-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गैस की किल्लत, घर और दुकान का चूल्हा बंद, फैक्टरियों भी चिमनी शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गैस की किल्लत, घर और दुकान का चूल्हा बंद, फैक्टरियों भी चिमनी शांत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में गैस सिलिंडर की किल्लत से मारामारी बढ़ गई है। एजेंसियों पर सामान्य दिनों से दोगुना लोग पहुंच रहे हैं। सिलिंडर नहीं मिलने पर लोग टोल फ्री नंबर और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर रहे हैं। इन सबके बीच व्यावसायिक सिलिंडर न होने पर करीब 200 रेहड़ी और दूसरी दुकान बंद हो गई हैं। करीब 300 फैक्टरी बंद हैं। बाकी 200 फैक्टरियों में भी दो या तीन दिन का स्टॉक बाकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने होटल व ढाबों पर केरोसिन व डीजल की भट्ठी चलाने की छूट दी है। अब लोग डीजल की भट्ठी लेने में लगे हैं। इनकी भी बाजार में पूर्ति नहीं है।
जिले में 37 गैस एजेंसी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की एजेंसियों पर सुबह ही लोग लाइन में लग जाते हैं। एजेंसियों पर दिनभर की लाइन के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। पहले लोगों को एक कॉल पर ही सिलिंडर मिल जाता था। अब लोगों को सिलिंडर लेने के लाइन में लगना पड़ रहा है। कंपनी का सर्वर बार-बार डाउन होने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। सिलिंडर लेने के लिए दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। सैनी कॉलोनी की सविता ने बताया कि उनको 25 दिन पहले सिलिंडर लिया था। वे अब सिलिंडर लेने आए तो उनको मना कर दिया गया। वह काफी मिन्नत कर चुकी हैं। शिवनगर के रामअवतार ने बताया कि वह सुबह सात बजे एजेंसी पर आ गया था। उनको दो घंटे बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाया है।
फास्ट फूड की दुकान होने लगी बंद
फास्ट फूड की दुकान बंद होने लगी है। वहीं चाय के खोखे बंद हो गए हैं। कुछ छोटे या फिर घरेलू सिलिंडर पर चाय बना रहे हैं। असंध रोड स्थित सरदार समोसे वाले के संचालक जसबीर सिंह ने बताया कि उनके हर रोज करीब एक हजार समोसे और ब्रेड लगते हैं। वे पिछले कई दिनों से स्टॉक में रखे व्यवसायिक सिलिंडर का प्रयोग कर रहे थे। शनिवार को सिलिंडर खत्म हो गए। उनको सुबह ही भट्ठी बंद करनी पड़ी। उनकी दुकान पर छह कारीगर काम करते हैं। असंध रोड स्थित शर्माजी ब्रेड समोसे के संचालक विनोद शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर पर भट्ठी चल रही थी। शनिवार दोपहर को सिलिंडर खत्म हो गए। उनको मजबूरीवश काम बंद करना पड़ा।
एलपीजी पर चलने वाली फैक्टरियों की सांस अटकी
एलपीजी और पीएनजी पर चलने वाले उद्योगों पर संकट छाया हुआ है। पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि एलपीजी की आपूर्ति नहीं मिल रही है और पीएनजी की 600 यूनिट खपत तय की हैं। ऐसी स्थिति में 300 फैक्टरी बंद हैं और 200 कभी भी बंद हो सकती हैं।
सिलिंडर दिए बिना ही डिलीवरी दिखाई
असंध रोड के आशुतोष ने बताया कि उन्होंने आठ मार्च को ऑनलाइन सिलिंडर बुक कराया था। नौ को एजेंसी ने पर्ची भी काट दी और ऑनलाइन सिलिंडर भेजने का संदेश दिया है जबकि उनको सिलिंडर नहीं मिला था। उन्होंने एजेंसी में अपनी समस्या रखी तो आनाकानी करने लगे। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय में मेल के माध्यम शिकायत की। उनके घर एक बजे ही सिलिंडर पहुंच गया। एजेंसी संचालक शिकायत वापस लेने की कह रहे हैं।
सिलिंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोग जमा करने के चक्कर में एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उनको प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- दिव्या, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
Trending Videos