सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Monkeys bite two people in Golden Park, even shunning visitors for a walk

Panipat News: बंदरों ने गोल्डन पार्क में दो लोगों को काटा, सैर करने आने पर भी कतराने लगे

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 15 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Monkeys bite two people in Golden Park, even shunning visitors for a walk
बंदर के काटे जाने का निशान दिखाते हुए। संवाद - फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
समालखा। गोल्डन पार्क में शनिवार सुबह बंदरों ने खूब हाहाकार मचाया। सुबह के समय सैर करने गए लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक अधेड़ व बुजुर्गों को बुरी तरह काट लिया। योग समिति के सदस्यों ने डंडों की मदद से बंदरों को भगाया। बंदर कुछ देर बार फिर लौट आए। गोल्डन पार्क योग समिति के सदस्य कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह से ही बंदर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों पर टूट पड़े। पूर्व प्रधान रामनिवास गोयल व संजय कुच्छल ने डंडे लहराकर बंदरों को खदेड़ा, मगर थोड़ी ही देर में वे जंगल के जानवरों की तरह छिपकर हमला कर बैठे। इस दौरान वार्ड-11 के 55 वर्षीय बालकिशन को दो जगह काट लिया। वार्ड-7 के वरिष्ठ नागरिक गोपाल के कंधे पर हमला किया।
Trending Videos

दोनों को पीछे से निशाना बनाया गया। यह पहला मामला नहीं है। गोल्डन पार्क में पहले भी बंदरों ने कई बार लोगों को काटा है। शुक्रवार सुबह ही रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन के वरिष्ठ नागरिक बलवंत मल्होत्रा को घर से बाहर निकलते ही बंदरों ने घेर लिया और कई जगह काट दिया। पूरे समालखा में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा व विकास साहू ने कहा कि इस डर से बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग पार्क आना बंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर पेड़-पौधों के पीछे छिपकर हमला करते हैं। पार्क के सारे सजावटी पौधे नष्ट हो चुके हैं। चिड़ियां भी बंदरों के डर से घोंसले नहीं बना पा रही हैं, जिससे पार्क का चहचहाना गायब हो गया है। योग समिति के सदस्यों ने नगर परिषद समालखा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंदरों पर लगाम लगे, वरना पार्क पूरी तरह वीरान हो जाएगा। स्थानीय लोगों में बंदरों के उत्पात से भारी आक्रोश है

युवती को कुत्ते ने काटा
नवीन वाली गली में वार्ड-11 की संगीता सिंगला को गली में आवारा कुत्ते ने काट लिया। उनके घुटनों में अंदरूनी जख्म हो गए। परिजन उनको लेकर सामान्य अस्पताल में ले गए हैं।

बंदर के काटे जाने का निशान दिखाते हुए। संवाद

बंदर के काटे जाने का निशान दिखाते हुए। संवाद- फोटो : घर के अंदर पीएनजी कनेक्शन लगाते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed