{"_id":"6ad616bca2c3bde94608880b","slug":"on-the-shamli-route-only-eight-roadways-buses-are-operating-in-place-of-14-e-buses-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166290-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शामली रूट पर 14 ई-बसों की जगह केवल आठ रोडवेज बसों का हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शामली रूट पर 14 ई-बसों की जगह केवल आठ रोडवेज बसों का हो रहा संचालन
विज्ञापन
-यात्रियों को दिनभर बसों की कमी के कारण उठानी पड़ती है परेशानी
-यात्रियों को बसों की कमी के कारण अन्य वाहनों पर होना पड़ रहा निर्भर
-कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं हो पाया कोई समाधान
-पानीपत से शामली के लिए यात्रियों के लिए 50 रुपये किराया किया निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शामली रूट पर 14 ई-बसों की जगह केवल आठ रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही यात्रियों को दिनभर बसों का कमी का सामना करना पड़ता है। कई घंटे बसों के इंतजार के बाद
यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए पानीपत से शामली के लिए 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराना भी कोई काम नहीं आया है।
यात्री मुकेश, राकेश और रोहित ने बताया कि शामली रूट पर पहले ई-बसों का संचालन किया जा रहा था, इससे यात्रियों को राहत मिल रही थी। बसों के संचालन के बंद होने के बाद अब यात्रियों को आठ रोडवेज बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जो यात्रियों के लिए नाकाफी है। उन्होंने बताया कि कई घंटों तक बसों के इंतजार के बाद यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। कई बार इसके लिए रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। यात्रियों ने रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाने की मांग की है। इससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
शामली रूट पर आठ रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के आधार पर रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
23