फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Procurement of 1509 variety continues; farmers await government procurement of PR paddy.

Panipat News: 1509 की खरीद जारी, पीआर धान की सरकारी खरीद के इंतजार में किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Procurement of 1509 variety continues; farmers await government procurement of PR paddy.
मंडी में धान को सुखाने के लिए फैलाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म के धान की आवक और निजी मिलरों कर खरीद लगातार जारी है लेकिन पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसान असमंजस में हैं। किसान पीआर धान को मंडियों में लाने के बजाय खेतों में रोकने को मजबूर हैं। मंडी में पहुंच चुके किसानों को भी खरीद शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है। पानीपत अनाजमंडी में करीब 300 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है।

अनाज मंडियों में धान की तुलाई डिजिटल कांटों से की जा रही है। मार्केट कमेटी के अनुसार तुलाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी पर्याप्त हैं और कांटे भी काम कर रहे हैं। मंडियों में आने वाले धान के लिए फिलहाल ऑफलाइन गेट पास काटे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मंडियों में खरीद से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हैं।
विज्ञापन


हालांकि, मंडी एसोसिएशन की ओर से किसानों की कुछ दूसरी समस्याएं सामने रखी गई हैं। एसोसिएशन के अनुसार मंडियों में सफाई और सीवर व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। किसानों के लिए ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की भी शिकायत है। पीआर धान की खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल की खेत और मंडी दोनों जगह रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से कटेंगे गेट पास, तैयारियां पूरी

25 सितंबर से गेट पास काटने की व्यवस्था को लेकर मंडी स्तर पर तैयारियां की गई हैं। फिलहाल ऑफलाइन गेट पास काटे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं जबकि मंडी एसोसिएशन का कहना है कि पीआर धान की खरीद शुरू होने के बाद मंडियों में आवक बढ़ने पर व्यवस्थाओं की वास्तविक परीक्षा होगी। एसोसिएशन के अनुसार 25 से गेट पास काटे जाने पर भी संशय है। उन्हें अंदेशा है कि सरकार धीरे-धीरे धान की सरकारी खरीद को एक अक्तूबर तक लेकर जाएगी जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ेंगी।

वर्जन- 1-

1509 धान की खरीद और उठान लगातार हो रहा है। पीआर धान की खरीद के संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्देश या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। सभी मंडियों में डिजिटल कांटों से तुलाई हो रही है और कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। मंडी में आने वाले धान के ऑफलाइन गेट पास काटे जा रहे हैं।


आशा, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।
वर्जन-2-

1509 धान की निजी मिलरों द्वारा खरीद जारी है लेकिन पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। किसान खरीद शुरू होने के इंतजार में फसल खेतों में रोक रहे हैं। मंडी में पीआर धान के गेट पास काटे जा रहे हैं लेकिन खरीद न होने से किसानों को फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। सफाई, सीवर और ठंडे पेयजल की व्यवस्था में भी सुधार की जरूरत है।

धर्मवीर मलिक, प्रधान, अनाज मंडी एसोसिएशन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed