सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Revised: 226 private schools in the district have not uploaded their seats on the portal, today is the last day.

संशोधित : जिले के 226 निजी स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड नहीं की सीट, आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Revised: 226 private schools in the district have not uploaded their seats on the portal, today is the last day.
विज्ञापन
पानीपत।शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा के दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल संचालक इसके लिए राजी नहीं है। करीब 226 स्कूल संचालकों ने अपने स्कूल की सीट पोर्टल पर अपलोड नहीं की हैं। यह संख्या अनुमानित 55.51 प्रतिशत है। इसके लिए मंगलवार को अंतिम दिन है। कुल सीटों का 25 प्रतिशत यानी 2430 सीटें घोषित की जा सकी हैं जबकि जिले में 15444 सीटों पर दाखिला किया जाना है।
Trending Videos



शिक्षा अधिकारियों के अनुसार 18 से 24 मार्च तक स्कूलों के मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि 25 से 30 मार्च तक अपलोड की गई सीटों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 31 मार्च से 7 अप्रैल तक अभिभावक उज्ज्वल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 9 अप्रैल को ड्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का दाखिला 10 से 23 अप्रैल तक संबंधित स्कूलों में कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 30 अप्रैल से 5 मई तक वेटिंग सूची के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। विभाग के अनुसार नर्सरी में दाखिला लेने वाले बच्चे अपने निवास से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल में ही प्रवेश ले सकेंगे और उनकी शिक्षा का खर्च आठवीं कक्षा तक सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स

जिले में निजी स्कूलों की स्थिति
कुल निजी स्कूल- 508
डाटा अपलोड किया- 282
डाटा अपलोड से वंचित स्कूल- 226

बाॅक्स

जिले में अब तक घोषित 25 प्रतिशत सीटें
नर्सरी- 1051
एलकेजी - 12
यूकेजी - 104
ग्रेड-1 - 1263
कुल - 2430

बाॅक्स

जिले में डाटा अपलोड से वंचित निजी स्कूल
प्राथमिक - 24
माध्यमिक - 88
उच्च - 32
वरिष्ठ माध्यमिक- 82
कुल - 226

वर्जन-
आरटीई के तहत नर्सरी कक्षा के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें संरक्षित कर बच्चों को दाखिला दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। जिन निजी स्कूलों ने डाटा अपलोड नहीं किया है उन्हें निर्देश जारी किए गए हैं। डाटा अपलोड नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed