{"_id":"69b90700e9f2a5d30a001b75","slug":"panipat-relatives-stand-firm-on-demand-for-in-laws-arrest-following-married-woman-s-death-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: विवाहिता की मौत के बाद ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, फंदा लगाकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: विवाहिता की मौत के बाद ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, फंदा लगाकर दी थी जान
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
साेमवार सुबह करीब पाैने 12 बजे सास ने उनके पास फोन कर बताया कि मुस्कान ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और खोल नहीं रही। सूचना पर पिता अन्य परिजनाें के साथ माैके पर पहुंचे और दरवाजा ताेड़कर अंदर पहुंचे।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
थाना चांदनी बाग के सेक्टर-12 में सोमवार दोपहर को संदिग्ध हालत में विवाहिता मुस्कान (23) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी कि गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नही किया जाएगा। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश सैनी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending Videos
नांगलखेड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुस्कान की शादी जनवरी 2026 में सेक्टर-12 निवासी हिमांशु के साथ हुई थी। हिमांशु एक बैंक में नौकरी करता है। शादी में 10 लाख रुपये नकद और अन्य सामान दिया था। लेकिन, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना था कि दहेज में कम सामान मिला है। उन्हें फॉर्च्यूनर कार के रिश्ते मिल रहे थे। उन्हें कम से कम फॉर्च्यूनर के लिए 25 लाख रुपये चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बाबत कई बार उन्होंने मुस्कान को प्रताडित किया। जिसकी बारे में वह मायके में कई बार बता चुकी थी। हाेली पर्व से पहले वह ससुराल से मायके नांगलखेड़ी आई थी। लेकिन होली के बाद ससुराल वाले उसे लेने नहीं आ रहे थे। इस पर उन्होंने हिमांशु को फोन कर 14 मार्च को बुलाया था। जिसके बाद वह पति हिमांशु के साथ ससुराल आई थी।
साेमवार सुबह करीब पाैने 12 बजे सास ने उनके पास फोन कर बताया कि मुस्कान ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और खोल नहीं रही। सूचना पर पिता अन्य परिजनाें के साथ माैके पर पहुंचे और दरवाजा ताेड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में मुस्कान का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामले की जांच कर दी। पति हिमांशु, सास और अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।