{"_id":"69b8faf0674fee74f306f7ff","slug":"young-man-stabbed-his-mother-in-law-and-brother-in-law-to-death-in-the-panchayat-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'एक कत्ल कर चुका हूं, दूसरा तेरा करूंगा', पंचायत में सास और साले की हत्या; बरेली कांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'एक कत्ल कर चुका हूं, दूसरा तेरा करूंगा', पंचायत में सास और साले की हत्या; बरेली कांड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:59 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के गांव रहपुरा चौधरी में पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए चल रही पंचायत के दौरान युवक ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी। जबकि पत्नी चाकू के हमले घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है।
बरेली के इज्जतनगर थाना इलाके के रहपुरा चौधरी में सोमवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेने का निर्देश दे रखा है, पर इज्जतनगर पुलिस ने इसको कोई तवज्जो नहीं दी।
सायमा ने रविवार सुबह डायल 112 को कॉल करके पति की करतूत बयां की थी। फिर शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर पति से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद पुलिस का रवैया लचर रहा।
सायमा की बहनें शिफा और अनम ने बताया कि शनिवार शाम विवाद के बाद अफसर घर पर ताला लगाकर चला गया था। बहन और बच्चों के कपड़े व जरूरी सामान घर में ही बंद हो गए। जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो सायमा ने पूरी बात बताई।
Trending Videos
2 of 17
आरोपी अफसर खां
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दूसरी चाबी से ताला खुलवाकर कपड़े आदि सामान दिलवाया और चली गई। अफसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने की बात कही। शिफा और अनम ने बताया कि इसके बाद शाम को इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर सायमा ने पति पर दहेज मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय सायमा को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 17
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते एसएसपी और एसपी सिटी
- फोटो : पुलिस
रविवार रात और अगली सुबह तक अफसर घर में ही था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। यदि पुलिस तहरीर पर सक्रिय हो जाती और अफसर को गिरफ्तार कर लेती तो शायद मां और भाई की जान बच जाती। सायमा की भी यह हालत नहीं होती। ऐसे में इज्जतनगर थाने के लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
4 of 17
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अफसर पर विश्वास नहीं... मै भी साथ चलूंगा
शिफा ने बताया कि पंचायत के लिए जब मां और बहन राशिद के घर जाने लगीं तो भाई आदिल आ गया। दोनों को रोककर पूरी बात पूछी। जब उसे बताया गया कि अफसर से बातचीत के लिए जा रहे हैं तो आदिल ने कहा कि मुझे उस पर भरोसा नहीं है। आसमां ने रोकने की कोशिश की, पर आदिल साथ चला गया। उन लोगों को क्या पता था कि अफसर उनके खून का प्यासा है और ऐसी घटना कर देगा।
विज्ञापन
5 of 17
पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : संवाद
एक कत्ल कर चुका हूं... दूसरा तेरा करूंगा
इज्जतनगर थाने में दी तहरीर में सायमा की ओर से कहा गया है कि अफसर खां घर से एक लाख रुपये दहेज लाने की बात कह रहा है और मारपीट करता है। शनिवार शाम को उसने तबल (एक तरह का धारदार हथियार) से हमला भी किया। कहा कि एक कत्ल कर चुका हूं... दूसरा तेरा करूंगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो उसकी जान बच गई। अफसर पर हत्या के साथ ही चोरी और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी पहले से दर्ज है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।