सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kalu Murdered in Dispute Over Applying Colors: Had Played Holi with a Friend's Female Companion

रंग लगाने के विवाद में कालू की हत्या: दोस्त की महिला मित्र के साथ खेली थी होली, पटरी पर बांधकर रेल से कटवाया

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 17 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के दिन महिला मित्र को रंग लगाने के विवाद में दोस्तों ने कालू की हत्या कर दी थी। महमूदपुर निवासी कालू ने अपने दोस्त राहुल की महिला मित्र को रंग लगा दिया था। जिससे राहुल ने अपने दो अन्य साथी विशाल और संजू के साथ मिलकर कालू को पहले शराब पिलाई।

Kalu Murdered in Dispute Over Applying Colors: Had Played Holi with a Friend's Female Companion
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे झगड़े खूनी संघर्ष में बदल रहे हैं। मामूली बात से शुरू होने वाले विवाद हत्या की वारदात तक पहुंच जाते है। हत्या की पिछली तीन वारदातों की पड़ताल की तो यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पुलिस तीनों वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। लगातार बढ़ रही हत्या की वारदातों से पुलिस भी हैरान है।

Trending Videos


जिले में होली के बाद 10 दिन में हत्या की पांच वारदात हो चुकी है। पुलिस ने सभी वारदातों का खुलासा किया तो हत्या की सभी वारदातों के पीछे छोटी-छोटी बातों पर हुआ विवाद सामने आया। होली के दिन पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरीनगर में कुछ युवकों ने लाठी डंडों और सुएं से वार कर रोहित की हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह मार्च को वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी सागर, प्रमोद, सोनू व भगवती ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल चलाने के लिए रोहित के साथ बहस हुई थी। इसके बाद उन्होंने मिलकर रोहित पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मुखबिरी के शक में की ललित की हत्या
कुटानी रोड निवासी ललित की भी होली के दिन ही हत्या लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज को गिरफ्तार किया। रविवार को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि उनका एक साल पहले कॉलोनी में ही रवि के साथ झगड़ा हुआ था। उन्हें इस बात का शक हो गया था कि रवि उनसे बदला लेना चाहता है और ललित उसका साथ थे रहा है। इसी बात की रंजिश में होली के दिन ललित पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों के कब्जे से हथियार और मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

रंग लगाने के विवाद में कर कालू की हत्या
होली के दिन महिला मित्र को रंग लगाने के विवाद में दोस्तों ने कालू की हत्या कर दी थी। महमूदपुर निवासी कालू ने अपने दोस्त राहुल की महिला मित्र को रंग लगा दिया था। जिससे राहुल ने अपने दो अन्य साथी विशाल और संजू के साथ मिलकर कालू को पहले शराब पिलाई। इसके बाद सुएं से कई वार किए। जब वह अचेत हो गया तो उसे जिंदा ही रेलवे लाइन पर डालकर भाग गए। ट्रेन की चपेट में आने कालू की मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे हादसा ही मान रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed