{"_id":"69b8eb79568d89d7c706eefe","slug":"durg-calamity-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4059203-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai News: भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पुलिसकर्मियों सहित पांच घायल, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai News: भिलाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, पुलिसकर्मियों सहित पांच घायल, भारी पुलिस बल तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 12:49 PM IST
Link Copied
दुर्ग के भिलाई के छावनी थाना में कल देर रात दो पक्षों बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गई और फिर पथराव तक पहुंच गई। लड़ाई की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी शामिल हो गए। जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में बल बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रण में किया गया
छावनी थाना के कैंप 2 में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। जिसके बाद पथराव भी किया गया। इस पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। जिनमें छावनी सीएसपी समेत पांच लोग शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौहल्ले के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गश्त जारी है। घटना के बाद अन्य थानों से भी बल बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आज थाने बुलाया गया है।
इसी घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया गया। पुलिस ने बताया कि विवाद की शुरुआत दो बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। बाद में यह पूरा मामला दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया। युवती को उसके घर भेजा गया।और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।