{"_id":"69b8339c072b05e04b06f2e5","slug":"video-recommendation-to-deduct-one-day-salary-of-absent-anm-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति
एटा के अलीगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को हुई रिव्यू बैठक में अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति की गई है। अनुपस्थित एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। रिव्यू बैठक में ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिवकुमार राजपूत ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। बैठक में गर्भवतियों की प्रसव से पहले समय से सभी जांच कराने को कहा गया। साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने को कहा गया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाभार्थियों की पूरी जानकारी, बैंक खाता संख्या और दस्तावेज पहले से एकत्र कर फाइल तैयार करने को कहा गया। जो बालिकाएं 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं और 15 वर्ष से कम है उनका सर्वे कर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन लगाने को कहा गया, ताकि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को नियंत्रित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।