{"_id":"69b7e52dc5eb3b45d300ff56","slug":"video-hamirpur-district-congress-president-suman-bharti-states-bjp-mahila-morcha-shaken-by-woodville-incident-following-leaders-entry-into-party-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती बोले- वुडविला कांड नेता के पार्टी में आने से सहमा भाजपा महिला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती बोले- वुडविला कांड नेता के पार्टी में आने से सहमा भाजपा महिला मोर्चा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:40 PM IST
Link Copied
वुडविला कांड को लेकर जिला कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर सीधा हमला बोला है। परिधि गृह हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि वुडविला कांड में शामिल नेता के भाजपा में आने से सुजानपुर का महिला मोर्चा सहमा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने ही सुजानपुर मंडल के पदाधिकारियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में बेहतर होता कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सार्वजनिक रूप से सामने आकर इन आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करते। सुमन भारती ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले राजेंद्र राणा को अपने संगठन के भीतर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। राणा भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के साथ मीडिया के सामने आकर सच्चाई स्पष्ट करें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक को पहले अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब निदेशालय में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत रहे राजेंद्र राणा के पास चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर इतनी संपत्ति कैसे अर्जित हुई। सुमन भारती ने यह भी पूछा कि बेटे की शादी में दो चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया गया उस पर खर्च की गई राशि का स्रोत क्या था? उन्होंने आरोप लगाया कि वुडविला कांड पर अक्सर राजेंद्र राणा चुप्पी साध लेते हैं। भाजपा सरकार में उन्हें पद क्यों गंवाना पड़ा, यह भी जनता को बताया जाना चाहिए। प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार नरेश ठाकुर ने ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र राणा ने पहले धूमल परिवार को दगा दिया और बाद में कांग्रेस पार्टी को छोड़ सरकार गिराने की कोशिश की। वह कांग्रेस का आम कार्यकर्ता अनुराग शर्मा पर राज्यसभा सदस्य चुना तो राणा ने आधार हीन सवाल उठाए। अनुराग शर्मा का परिवार पहले से साधन संपन्न है लेकिन राजेंद्र राणा को अपनी अर्जित संपतियों का सही ब्यौरा देना चाहिए। एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि हर सुबह कैमरे के सामने आकर अनर्गल बयान देना राजनीतिक परिपक्वता नहीं है। पहले अपने गिरेबान में झांकें और तथ्यों के साथ जवाब दें। जब तक उठाए गए सवालों पर पूर्व विधायक सार्वजनिक रूप से जवाब नहीं देते, तब तक पार्टी मुद्दे को उठाती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।