{"_id":"69b835c6cd2ec861c200ad9b","slug":"video-amatha-parathamaka-sakal-ma-shanpr-haii-varashhaka-parakashhae-lkhata-ka-satha-bcaca-na-thaya-makhaka-imatahana-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, लिखित के साथ बच्चों ने दिया मौखिक इम्तहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, लिखित के साथ बच्चों ने दिया मौखिक इम्तहान
सवाल नहीं हल कर पाई तो सुनाया सात का पहाड़ा
- लिखित में पेपर आया सरल, सभी प्रश्नों को किया हल
- एक से पांच तक हुई मौखिक तो छह से आठ तक हुई लिखित परीक्षा
- जिले के 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं 1.32 लाख बच्चे, चल रही वार्षिक परीक्षा
अमेठी सिटी। जिले के 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.32 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा एक से पांच के सभी विषयों की मौखिक तो कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में गिृह शिल्प व कृषि विज्ञान की लिखित परीक्षा हुई। मौखिक परीक्षा में बच्चों ने बताया कि सवाल नहीं हल कर पाए तो सात का पहाड़ा सुनाया। वहीं लिखित परीक्षा में बच्चों ने बताया कि पेपर सरल आया है, जो पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है वहीं आया है। सभी प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया।
गौरीगंज के कंपोजिट मॉडल विद्यालय परिसर में 11:40 मिनट पर बच्चों की परीक्षा चल रही है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा में शिक्षक विषयों से संबंधित सवाल पूंछ कर उनका आंकलन कर रहे थे। कक्षा चार की छात्रा स्वर्रा ने बताया कि आज हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत और नैतिक शिक्षा की परीक्षा होनी है। नैतिक शिक्षा और गणित की परीक्षा हुई। गुरुजी ने सवाल पूछा और पहाड़ा सुनाने को कहा। कक्षा पांच के अभिनव ने बताया कि सवाल पूछा सही उत्तर बताने पर गुरुजी ने उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।