{"_id":"69b83376ae34d0d95e045c9e","slug":"video-stone-pelting-and-firing-between-two-group-in-etah-one-youth-injured-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तेरहवीं कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी; एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तेरहवीं कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी; एक युवक घायल
एटा की पॉश कालोनी शांति नगर में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इनके बीच पथराव और फायरिंग हो गई। पत्थर लगने से पास में चल रहे तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल युवक घायल हो गया। वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग करने का आरोप भाजपा नेता के बेटे पर लगा है। उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शांति नगर अतिथि निवास में सोमवार की शाम सहदेव पांडे का त्रयोदशी कार्यक्रम था। गेस्ट हाउस के बाहर करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों में किसी पुरानी रंजिश पर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे सहदेव पांडे के बेटे अंकित पांडे पत्थर लगने से घायल हो गए। तेरहवीं कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस दौरान विवाद कर रहे एक पक्ष के युवक ने कई राउंड फायरिंग कर दी। भगदड़ से महिलाएं और बच्चे भी डरकर इधर-उधर छिप गए। मेहमानों ने गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल व कमरों में जाकर खुद को बचाया। परिजनों ने घायल अंकित को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया तेरहवीं कार्यक्रम स्थल के बाहर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक युवक घायल हो गया। विवाद के बाद गौरव नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। आरोपी फरार है। उसके पिता कौशलेंद्र को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।