सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Collector takes major action in illegal opium cultivation case Rural Agricultural Extension Officer suspended

Durg : कलेक्टर ने अवैध अफीम खेती मामले में की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में अवैध अफीम खेती के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने की निलंबन की कार्रवाई।

Collector takes major action in illegal opium cultivation case Rural Agricultural Extension Officer suspended
कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग  जिले के समोदा में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पहले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।
Trending Videos


दरअसल जिस खेत में अफीम की फसल लहलहा रही थी उसे कृषि विभाग के अधिकारी लगातार मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जांच के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई थी। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के जिस खेत को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया था। लेकिन प्रदर्शन प्लॉट में मक्का की जगह धान की खेती की जा रही थी। वही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और अधिकारियों के साठगांठ कर मक्के की खेती के आड़ में अफीम की फसल उगाई गई थी। वही शासन को गुमराह करते हुए जानबूझकर खेत का स्थान बदला गया। इतना ही नहीं प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई। वही नियम के अनुसार प्रदर्शन प्लॉट की फोटो उसी किसान के साथ ली जानी चाहिए जिसे सरकारी लाभ मिलना है। लेकिन रिपोर्ट में धान की जगह मक्का के खेत के पास एक अन्य किसान को खड़ा कर फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि जिस खेत की मक्का की फोटो लगाई गई उसके ठीक पीछे अफीम की खेती की जा रही थी।इधर फसलों के सर्वे के लिए नियुक्त फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 को खेत का डिजिटल सर्वे किया था। इसके बाद उसने फोटो गिरदावरी सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड की। इसमें उसने खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 में धान की फसल होने की जानकारी दर्ज की।जबकि जांच में पाया गया कि इन्हीं दोनों खसरा नंबरों पर अफीम की खेती की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के द्वारा फसल प्रदर्शन करवाया गया था जिसमें लापरवाही सामने आई थी।ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को जिस स्थान पर प्रदर्शन प्लॉट करवाना था उसके स्थान पर दूसरी जगह करवा दिया गया था। इसके साथ ही कृषक का फोटो नहीं लिया गया था। उसे स्थान पर अफीम की खेती की जा रही थी।इस लापरवाही के चलते ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित किया गया है इस मामले में जांच को जा रही है और किसी अधिकारी की लापरवाही पाया जाएगा तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

 

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

 

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को किए निलंबित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed