Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Bageshwar: CDO Takes Strict Action Over Negligence in Handling CM Helpline Complaints; Directs Withholding of Salaries
{"_id":"69b8368f9bd25ad37b0bef6c","slug":"video-bageshwar-cdo-takes-strict-action-over-negligence-in-handling-cm-helpline-complaints-directs-withholding-of-salaries-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, वेतन रोकने के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों को गंभीरता से न लेना विभागीय अधिकारियों को भारी पड़ गया है। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में सीडीओ आरसी तिवारी ने हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के वेतन रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सामने आया कि खेल विभाग ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सात शिकायतों में से एक भी शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं किया। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ तिवारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल निगम, कृषि, उद्यान, आबकारी, शिक्षा, ऊर्जा निगम, नगर पालिका, खनन और ग्रामीण विकास विभाग की कॉलिंग दर 30 प्रतिशत से भी कम पाई गई। इन सभी विभागों के संबंधित अधिकारी के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में पेयजल, विद्युत, मुआवजे और सड़क से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। सीडीओ ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना अनिवार्य है। जो अधिकारी इसमें लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बैठक के दौरान हेलो बागेश्वर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित जनहित से जुड़े समाचारों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रियंका रानी, डीडीओ संगीता आर्या, डीआरडीओ शिल्पी पंत, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।