{"_id":"69b82af7eac8abf5660e1aab","slug":"video-75-lakh-cash-recovered-from-honda-city-car-in-mahasamund-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में 75 लाख कैश बरामद: होंडा सिटी कार से मिली भारी रकम, हिरासत में दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में 75 लाख कैश बरामद: होंडा सिटी कार से मिली भारी रकम, हिरासत में दो लोग
महासमुंद में कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने एनएच 353 पर टेमरी जांच नाका के पास होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 75 लाख रुपये नकद बरामद हुए। यह कैश ओडिशा नंबर की कार क्रमांक OD 05 PB 2122 से जब्त किया गया।
कार में सवार राजेन्द्र महानंद और महाप्रज्ञ जैन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति बरामद नकदी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि यह रकम कांटाबांजी से रायपुर ले जाई जा रही थी और सोने-चांदी के कारोबार के सिलसिले में रायपुर की मनोहर मका एंड कंपनी तथा करीब 60 ज्वेलर्स को दी जानी थी।
मामले को गंभीर मानते हुए कोमाखान पुलिस अब इस पूरी कार्रवाई की जानकारी आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी कर रही है, ताकि नकदी के स्रोत की जांच की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।