{"_id":"69b8dce256165607590cb63c","slug":"murder-case-solved-three-accused-including-girlfriend-arrested-crime-news-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4059195-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: त्रिकोणीय प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक की हत्या के मामले में प्रेमिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: त्रिकोणीय प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक की हत्या के मामले में प्रेमिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: Priya Verma
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
ढाबे के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के चलते युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली निवाड़ी
विज्ञापन
विस्तार
जिले में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार 9 मार्च को निवाड़ी शहर के पास एक ढाबे के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसमें मृतक की पहचान बिजौर गांव निवासी जगदीश कुशवाहा के रूप में हुई। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का केना गांव निवासी ममता कुशवाहा से प्रेम संबंध था। वह उससे मिलने के लिए अक्सर शहर के पास स्थित एक कुएं पर आता-जाता था। पुलिस ने इस आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें राजेश दांगी और अजय यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Indore News: एक्शन में नगर निगम, मानसून से तीन महीने पहले नाला सफाई अभियान, गाद निकालने उतारीं पोकलेन मशीनें
पुलिस के अनुसार 4 मार्च को मृतक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद राजेश दांगी और अजय यादव ने गुस्से में आकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को पंचवटी ढाबा के पास फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।
पुलिस ने इस मामले में अजय यादव, राजेश दांगी और ममता कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला से तीनों के संबंध थे, जिसके चलते विवाद बढ़ा और हत्या की वारदात हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X