सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Supreme Court grants interim relief to Congress MLA Mukesh Malhotra, will remain MLA for now

MP: सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को राहत, हाईकोर्ट का आदेश खारिज, अगली सुनवाई 23 जुलाई को

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 19 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है और अगली सुनवाई तक वे विधायक बने रहेंगे। हालांकि, वे राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे और कुछ प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेंगे।

MP News: Supreme Court grants interim relief to Congress MLA Mukesh Malhotra, will remain MLA for now
कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनके मामले में अगली सुनवाई तक अंतरिम स्टे दे दिया है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी, तब तक उनके खिलाफ निचली अदालत के फैसले पर रोक प्रभावी रहेगी। इस मामले में विधायक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पैरवी की। उन्होंने अदालत के सामने दलीलें रखते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। दरअसल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने हाल ही में मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को निरस्त घोषित कर दिया था। अदालत ने चुनावी हलफनामे में आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाने को गंभीर मानते हुए यह फैसला सुनाया था। साथ ही, उन्हें 15 दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की अनुमति भी दी गई थी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ ओलों का अलर्ट, 3 दिन तक रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के इसी आदेश को चुनौती देते हुए मुकेश मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन शामिल थे, ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख तय की। हालांकि, इस अंतरिम राहत के बावजूद कुछ पाबंदियां लागू रहेंगी। विधायक मुकेश मल्होत्रा आगामी राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें इस अवधि में मानदेय का लाभ भी नहीं मिलेगा। हालांकि, वे विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें- MP News: विक्रमादित्य के नाम पर 1.01 करोड़ का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, CM बोले- गुड़ी पड़वा नवचेतना का प्रतीक

कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ आंशिक आपत्ति जताई है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक और पूर्व प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि मल्होत्रा को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग का अधिकार दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की जाएगी। उनका कहना है कि एक निर्वाचित विधायक को वोटिंग से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालता है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत भी किया, लेकिन इसे अधूरा न्याय बताया। मुकेश नायक ने कहा कि यह पहली बार हुआ जब एक जीते हुए विधायक की जगह हारे हुए उम्मीदवार को विधायक घोषित कर दिया गया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने सुधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed