फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Outsourced employees from across the state gather in Bhopal; demand job security and the implemen

Bhopal News: भोपाल में जुटे प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी, नौकरी की सुरक्षा और हरियाणा मॉडल लागू करने की मांग

Sun, 02 Aug 2026 05:03 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 02 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

भोपाल में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हरियाणा मॉडल लागू करने, नौकरी की सुरक्षा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो भोपाल घेराव सहित बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal News: Outsourced employees from across the state gather in Bhopal; demand job security and the implemen
आउटसोर्स कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को राजधानी भोपाल के अंबेडकर मैदान में अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए और नौकरी की सुरक्षा, हरियाणा मॉडल लागू करने, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा ठेका व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सरकारी विभागों में नियमित सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


हरियाणा मॉडल लागू करने की मांग
आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हरियाणा की तर्ज पर नीति लागू की जाए, ताकि कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा मिल सके। उनका कहना था कि वर्तमान व्यवस्था में ठेकेदारों के भरोसे काम करना पड़ता है, जिससे कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित होते हैं। उन्होंने ठेका व्यवस्था में सुधार कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
विज्ञापन


नौकरी की सुरक्षा और उचित वेतन का मुद्दा
कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सरकारी योजनाओं और विभागों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। कभी भी सेवा समाप्त कर दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई सहित सभी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं लागू करने और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उठाया सुरक्षा का सवाल
आंदोलन में शामिल ऊर्जा विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा कि वे रोजाना जोखिम भरे माहौल में काम करते हैं। विद्युत दुर्घटनाओं में कर्मचारियों की मौत और गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता और सुरक्षा नहीं मिलती। कर्मचारियों ने दुर्घटना बीमा, उचित मुआवजा और सुरक्षित कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने की मांग की।


यह भी पढ़ें-रिहायशी इलाकों में अवैध कारोबार: भोपाल की सड़कों पर उतरे रहवासी, बोले- भू-माफियाओं को बचाना बंद करे नगर निगम



17 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति, सेवा सुरक्षा कानून अथवा आउटसोर्स निगम का गठन, हर महीने सात तारीख तक वेतन भुगतान, विभाग से सीधे भुगतान की व्यवस्था, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने, अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धि और विभागीय भर्ती में प्राथमिकता, बिना जांच सेवा समाप्त करने पर रोक तथा अतिरिक्त कार्य का नियमानुसार भुगतान जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मानसून की नई चाल, 4 अगस्त से भारी बारिश की वापसी, कई जिलों के लिए चेतावनी

सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन फिलहाल पहला चरण है। सरकार यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी राजधानी भोपाल का घेराव करेंगे और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उनका कहना है कि अब कर्मचारी अपने अधिकारों और सम्मानजनक सेवा शर्तों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed