सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused arrested for honey trapping retired SI

Panipat News: सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप के मामले में फंसाने के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for honey trapping retired SI
विज्ञापन
समालखा। सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों रणवीर व सतबीर को गिरफ्तार कर लिया। समालखा थाना पुलिस ने रविवार शाम दोनों को समालखा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की साजिश रचने की बात स्वीकार की।
Trending Videos

समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि सोनीपत के गन्नौर निवासी सेवानिवृत एसआई की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनका आरोप था कि सोनीपत के आहुलाना गांव निवासी रणबीर और उसके रिश्तेदार गन्नौर निवासी सतबीर ने उसे हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी। उन्होंने उसकी मुलाकात मनीषा ने कराई थी। महिला ने 10 मार्च को पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की बात कहते हुए उन्हें अपने घर बुलाया। जहां पर पानी में नशीला पदार्थ देकर संबंध बनाते हुए वीडियो बनाई थी। रणबीर और सतबीर ने फोन कर 15 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक लाख रुपये लेते हुए मनीषा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वहीं, रणवीर और सतबीर मौके से भाग गए थे। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की धरपकड़ में जुटी थी। रविवार शाम को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed