सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A major off-site mock drill will be held at the refinery today, with the administration gearing up.

Panipat News: रिफाइनरी में आज होगा बड़ा ऑफ साइट मॉक ड्रिल, प्रशासन ने भी कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
A major off-site mock drill will be held at the refinery today, with the administration gearing up.
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पानीपत रिफाइनरी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर ऑफ साइट मॉक ड्रिल की जाएगी। यह मॉकड्रिल जिला प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। इसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य रिफाइनरी क्षेत्र में किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर मौके पर पहुंचकर अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। मॉक ड्रिल के दौरान तहसीलदार मतलौडा को संपूर्ण अभ्यास का इंसिडेंट कमांडर बनाया गया है। वे बीडीपीओ मतलौडा के साथ मिलकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। सिविल सर्जन को दो मेडिकल अधिकारियों, दो एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ सुबह 11 बजे कोको पेट्रोल पंप के पास स्थापित मेडिकल पोस्ट पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतलौडा थाना प्रभारी को पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोको पेट्रोल पंप से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक रिफाइनरी की सीमा के साथ यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। फायर स्टेशन अधिकारी को भी घटनास्थल पर दो फायर ब्रिगेड भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वे इंसिडेंट कमांडर और रिफाइनरी अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करेंगी। मॉक ड्रिल से आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होता है। इससे जन-धन की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed