सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Security officer's purse, debit and credit cards stolen at Pyte College

Panipat News: पाइट कॉलेज में सुरक्षा अधिकारी का पर्स, डेबिट और क्रेडिट कार्ड चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Security officer's purse, debit and credit cards stolen at Pyte College
विज्ञापन
समालखा। पाइट कॉलेज में सुरक्षा अधिकारी का पर्स, डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य जरूरी कागज चोरी लिए गए। उन्होंने एक अनजान लड़के पर इसके आरोप लगाए हैं। थाना समालखा पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

सोनीपत की भगत सिंह कॉलोनी के सुखबीर सिंह की सूचना पर हलदाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पाइट कॉलेज में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात है। उनका बैग कॉलेज के आईटी स्टाफ रूम में रखा था। एक अनजान लड़का उनके बैग से पर्स और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड वोटर आईडी व अन्य जरूरी कागजात निकाल ले गया। पुलिस ने स्टाफ रूम के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, इसके आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू की। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed