Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A message on yoga and environmental conservation was conveyed on Haryana Day.

Rewari News: हरियाणा दिवस पर योग और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A message on yoga and environmental conservation was conveyed on Haryana Day.
हरियाणा दिवस पर योगाभ्यास करते नागरिक। स्रोत: संस्था
रेवाड़ी। हरियाणा दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं आरडब्ल्यूए अंसल की ओर से अंसल टाउन में योगाभ्यास और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पौधों के आसपास सफाई अभियान से हुई। सदस्यों ने पौधों के आसपास खरपतवार और खराब पौधों को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव ने उपस्थित सदस्यों को योगाभ्यास करवाया। डॉ. यादव ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों की देखभाल और आसपास स्वच्छता बनाए रखकर आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अंसल के प्रधान अशोक यादव, पूर्व प्रधान डीपी यादव, पुरुषोत्तम, रमेश सचदेवा, अतुल बत्रा, विपिन ढींगरा, कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, राम किशोर, विक्रांत और विकलेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed