सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Avoid inflammatory speeches and personal accusations.

Rewari News: भड़काऊ भाषण, व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Avoid inflammatory speeches and personal accusations.
लघु सचिवालय सभागार में बैठे चेयरपर्सन और पार्षद पद के उम्मीदवार। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी ने लघु सचिवालय सभागार में चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
Trending Videos

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तथा चुनाव चिन्हों का आवंटन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को कहा कि अब चुनाव प्रचार के दौरान जिम्मेदारी और अनुशासन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि प्रचार सामग्री का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा सार्वजनिक संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। इसके अलावा चुनाव संबंधी खर्चे का विवरण का ब्यौरा तैयार आवश्यक बताया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसका सभी को ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed