सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Problems placed before officials on Foundation Day and Entrepreneur Conference

Rewari News: स्थापना दिवस एवं उद्यमी सम्मेलन में अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Problems placed before officials on Foundation Day and Entrepreneur Conference
लघु उद्योग भारती की तरफ से आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
भिवाड़ी। लघु उद्योग भारती की ओर से बुधवार को संगठन का स्थापना दिवस एवं उद्यमी सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग भारती की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के साथ ही चोपानकी, खुशखेड़ा, खैरथल और भिवाड़ी महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक संजय खन्ना ने बताया कि लघु उद्योग भारती छोटी इकाइयों को जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान में 450 से ज्यादा इकाइयां हैं और 68 हजार से ज्यादा मेंबर्स शामिल है। आगामी वर्षों में एक लाख से भी ज्यादा मेंबर्स जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार कार्यक्रम की थीम लघु उद्योगों की चुनौतियां एवं भविष्य पर चर्चा रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने भिवाड़ी में निवेश के दौरान आने वाली अनेक समस्याओं को रखते हुए मांगें रखीं जिनमें सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए, ताकि उद्योगपतियों को एक ही जगह सभी विभागों की समस्याओं का समाधान मिल सके। रीको द्वारा सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। पहले की नो प्रॉफिट नो लॉस नीति को फिर लागू किया जाए। बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो, रीको नालों की नियमित सफाई, सड़कों की मरम्मत, पार्किंग व्यवस्था, इंडस्ट्रियल वेस्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट्स और अवैध कब्जों पर कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed