Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Construction of the Ramlila stage begins with the foundation stone worship ceremony.
{"_id":"6ac7e71cf3d102c4090030ca","slug":"construction-of-the-ramlila-stage-begins-with-the-foundation-stone-worship-ceremony-rewari-news-c-198-1-sroh1010-246809-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिला पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिला पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
शिलापूजन के बाद कलाकारों को तिलक करते पंडित। स्रोत : कमेटी
Link Copied
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से दस अक्तूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। बुधवार रात शिला पूजन के साथ रामलीला मंच का निर्माण शुरू किया गया। हनुमानजी का ध्वजा रोहण किया गया। इस दौरान प्रसाद का वितरित किया गया। रामलीला कमेटी के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि मंचन के दौरान हनुमान जी का ध्वज मंच पर फहराता रहेगा। मंचन पूरा होने के बाद हनुमान जी का किरदार निभाने वाले पात्र इस ध्वज को बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर चढ़ाएंगे। 10 अक्तूबर को गणेश पूजन से रामलीला शुरू होगी। पहले दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन होगा। रामलीला के प्रधान अनुकूल शर्मा ने बताया कि नई पोशाक, नए पर्दे और नए सेट तैयार किए गए हैं। नियमित रूप से रिहर्सल की जा रही है। इस अवसर पर संरक्षक अशोक कुमार शर्मा, मेश वशिष्ठ, राजेश पंवार, महेश पटवारी, श्याम सुंदर गुप्ता, डॉ. सुभाष गुप्ता, विकास गुप्ता, ललित सैनी, संजय सैनी, हिमांशु गुप्ता, अमित कश्यप, विजय पंवार, बाबूलाल, वैभव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।