{"_id":"69b6aa3af99b763c26068420","slug":"kanshirams-ideas-are-relevant-for-strengthening-democracy-ramesh-thekedar-rewari-news-c-198-1-rew1001-235055-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम के विचार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रासंगिक : रमेश ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम के विचार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रासंगिक : रमेश ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते रमेश ठेकेदार और अनिल फांडान। स्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और दलित नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल फांडान ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान रमेश ठेकेदार ने कांशीराम को नमन करते हुए कहा कि महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणापुंज होता है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले और वंचित समाज की आवाज बनने में समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की मजबूत नींव रखी।
आज उनके विचार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर अनिल कुमार फांडान ने भी अपने विचार साझा किए। इस मौके पर सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया, जिला उपाध्यक्ष मीर सिंह चावरिया, खूब राम सरपंच, मामराज, जिला महासचिव रामेश्वर, सूबेदार मेजर सत्यनारायण सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos