{"_id":"69b6a7d6a7e4b040c803fd44","slug":"kosli-cycle-club-formed-kailash-pradhan-and-basti-ram-appointed-treasurers-rewari-news-c-198-1-rew1001-235065-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली साइकिल क्लब गठित, कैलाश प्रधान और बस्ती राम बने कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली साइकिल क्लब गठित, कैलाश प्रधान और बस्ती राम बने कोषाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
मंच पर मौजूद कोसली साइकिल क्लब के पदाधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कोसली। राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में रविवार को कोसली साइकिल क्लब का गठन किया गया। क्लब के गठन के दौरान कैलाश को प्रधान और बस्ती राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कोसली की प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने कहा कि वर्तमान समय में साइकिल क्लब की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए साइकिलिंग बेहद जरूरी है।
साइकिल चलाने से बच्चे मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से दूर रह सकते हैं और उनका शारीरिक विकास बेहतर होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति सदस्य सुषमा यादव, बॉक्सर शर्मिला यादव तथा समाजसेवी अनार बाला उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महावीर सिंह ने साइकिल क्लब के गठन, उसके उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य समय-समय पर साइकिल यात्राएं आयोजित करेंगे। छुट्टी के दिनों में किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर वहां के इतिहास से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित की जाएगी जिससे युवाओं में इतिहास के प्रति रूचि बढ़ेगी।
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतबीर सिंह इंदौरा ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. लाज कौशल ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा राजीव गांधी खेल परिसर से शुरू होकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ कोसली तक पहुंची जहां प्रतिभागियों ने बाबा के धाम पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos