फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National quiz on the Constitution and Social Sciences to be held; prizes worth 11 lakh to be awarded.

Rewari News: संविधान और सामाजिक विज्ञान पर होगी राष्ट्रीय क्विज, मिलेंगे 11 लाख के पुरस्कार

Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
National quiz on the Constitution and Social Sciences to be held; prizes worth 11 lakh to be awarded.
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों के कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थी 5वें राष्ट्रीय विश्वरूप क्विज-2026 और प्रथम सामान्य ज्ञान क्विज में भाग ले सकेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इसकी घोषणा की गई है। क्विज में राष्ट्रीय स्तर पर कुल 11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
विज्ञापन

विश्वरूप एजुकेशन की ओर से आयोजित क्विज का मुख्य विषय भारत का संविधान और सामाजिक विज्ञान है। इसमें संविधान, राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों के साथ मानवता, सत्य, गरिमा, समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। पंजीकरण केवल स्कूलों के माध्यम से होगा। प्रत्येक विद्यार्थी को 150 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से 25 रुपये प्रशासनिक खर्च के लिए स्कूल को मिलेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दौर होंगे। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दौर होंगे। पहला दौर 30 सितंबर को स्कूलों में प्रश्नपत्र के माध्यम से होगा। स्कूलों को 10 दिन के भीतर परिणाम जमा कराने होंगे। दूसरा दौर 16 अक्तूबर या उसके बाद होगा। अंतिम दौर 26 नवंबर या उसके बाद आयोजित किया जाएगा। पहले दो दौर में प्रश्न अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर श्रेणी से तीन विद्यार्थी होंगे चयनित
पहले दो दौर में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक नहीं दिया जाएगा। कक्षा 3 से 5 के लिए 40 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। कक्षा 6 से 8 के लिए 40 प्रश्न और 45 मिनट का समय होगा। कक्षा 9 से 12 के लिए 60 प्रश्न होंगे और 60 मिनट मिलेंगे। कुल प्रतिभागियों में से 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी दूसरे दौर के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक श्रेणी से तीन विद्यार्थियों का चयन तीसरे दौर के लिए किया जाएगा।

नई दिल्ली में जनवरी 2027 में होगा पुरस्कार वितरण
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विजेताओं को कुल 11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली में होगा। शीर्ष तीन रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नियमित पुरस्कार के अलावा नकद राशि भी दी जाएगी। प्रथम स्थान वाले विद्यार्थी को 2,100 रुपये, द्वितीय को 1,100 रुपये और तृतीय स्थान वाले को 500 रुपये मिलेंगे। प्रत्येक 100 अतिरिक्त पंजीकरण पर सात विद्यार्थियों को 250-250 रुपये के विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed