{"_id":"69c02d60573aea38f405230a","slug":"players-who-performed-exceptionally-well-were-honoured-rewari-news-c-198-1-rew1001-235455-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
क्रिकेट ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बालावास जमापुर में रविवार को क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया इसमें अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में जोश देखने को मिला और उन्होंने अपने खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
इस ट्रायल में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल का शुभारंभ नेवल वेटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलजीत सिंह ने किया।
ट्रायल्स के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रामअवतार यादव द्वार सम्मानित भी किया गया। बेस्ट बॉलर के रूप में यश (लाला) को 7100 रुपये और यश (आईटीबीपी) को 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। वहीं बेस्ट बैट्समैन के रूप में वंश (बेरली कुर्द) को 7100 रुपये और रोहित (लाला) को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
ये सभी पुरस्कार विद्यालय के चेयरमैन द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए गए। ट्रायल्स के अंत में कुल 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिन्हें आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। ऐसे ट्रायल्स से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देने की।
Trending Videos