सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students cleaned the campus, conveying a message of cleanliness.

Rewari News: विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Students cleaned the campus, conveying a message of cleanliness.
एनएसएस शिविर के दौरान विद्यार्थी अपना संदेश पहुंचाते। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का आयोजन किया गया। दिन की शुरूआत सुबह के योग सत्र से हुई। इसके पश्चात अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
Trending Videos

डॉ. पुखराज यादव ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी और एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। योगेश चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार एनएसएस के माध्यम से युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मोहित कुमार और संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। इसके बाद स्वयंसेवकों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

शाम के समय एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed