सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students raised issues and demanded concessional transport facilities.

Rewari News: विद्यार्थियों ने उठाईं समस्याएं, रियायती परिवहन सुविधा की मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students raised issues and demanded concessional transport facilities.
विद्यार्थियों से बातचीत करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर उनकी ज्वलंत समस्याओं और सामूहिक हितों पर चर्चा की। बैठक में विद्यार्थियों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए संगठन से जनहित में आवाज उठाने का आग्रह किया।
Trending Videos

स्थानीय मॉडल टाउन स्थित बाल भवन के समीप आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान और कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि वे इन दिनों मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून, सीए सहित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें रोजाना कोचिंग सेंटर, ट्यूशन और लाइब्रेरी तक आना-जाना पड़ता है लेकिन बसों में रियायती पास सुविधा न मिलने से उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें रियायती या निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि रूटवाइज विशेष बसें और टैक्सियां चलाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।
इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में पूर्ण छूट देने तथा निजी वाहनों पर टोल टैक्स में राहत देने की भी मांग उठाई गई।
इस मौके पर प्रधान अशोक ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाधान होने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed