सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Super-100 Level-1 Results Declared; 110 Students Emerge Victorious

Rewari News: सुपर-100 लेवल-1 का परिणाम घोषित, 110 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Super-100 Level-1 Results Declared; 110 Students Emerge Victorious
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा का जिलावार परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में रेवाड़ी के कुल 110 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 65 छात्र और 45 छात्राएं शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
Trending Videos

जिले में 11 फरवरी को सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1786 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 1140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम के अनुसार रेवाड़ी खंड से 31 विद्यार्थी, खोल खंड से 9 विद्यार्थी, बावल खंड से 16 विद्यार्थी, नाहड़ खंड से 37 विद्यार्थी तथा जाटूसाना खंड से 17 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-100 योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। ्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी जिले के कई विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित संस्थानों और उच्च शिक्षण संस्थानों में हुआ था।

खंडवार विद्यार्थी आंकड़े
खंड कुल विद्यार्थी छात्र छात्राएं
बावल 16 12 4
जाटूसाना 17 13 4
खोल 9 5 4
नाहड़ 37 18 19
रेवाड़ी 31 17 14

सुपर-100 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 110 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। अब 2 अप्रैल को लेवल-2 की की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- रेनू यादव, नोडल अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed